{"_id":"5bb104b9867a557f180c51bf","slug":"111538327737-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरा गांव में नहीं हुआ विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरा गांव में नहीं हुआ विद्युतीकरण
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
light
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेलहर (संतकबीरनगर)। विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत मंझरिया पाठन के राजस्व गांव पोखरा में विद्युतीकरण न होने से गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। गांव के लोगों ने विद्युत विभाग से गांव में विद्युुतीकरण की मांग की है।
ग्रामीण ओमप्रकाश, भगवान दास, झीनक ,प्रेमनाथ, धर्मेंद्र, महेश, मोहम्मद रजा, रामशंकर, रामचंद्र, राममिलन, निर्मल, चंद्र प्रकाश, तौलन आदि ने बताया कि देश आजाद हुए 72 साल का समय बीत चुका है। वर्तमान में देश अंतरिक्ष में उड़ान भर रहा है। प्रधानमंत्री देश के समस्त मजरों में बिजली आपूर्ति का दावा कर रहे हैं, मगर पोखरा के लोग आज भी बिजली के अभाव में जीने को मजबूर है। गांव में करीब दो सौ की आबादी है। लोगों को मोबाइल चार्ज करने दूसरे गांव में जाना पड़ता है। स्कूली बच्चे लालटेन की रोशनी में ही पढ़ने को मजबूर है। गर्मी व बारिश के दिनों में उन लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इस बाबत बिजली विभाग के जेेई मेेेंहदावल कृष्ण मोहन यादव ने बताया कि सर्वे करवा लिया गया है। दिसंबर माह में विद्युतीकरण करवाया दिया जाएगा।