फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   patients will be provided cheap medicines

मरीजों को मिलेंगी अब सस्ती दवाएं

Tue, 10 Jul 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
patients will be provided cheap medicines
दवाएं
संतकबीरनगर। अब मरीजों को सस्ती दवाएं मिलेंगी। इसके लिए जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुलने जा रहा है। सब कुछ सही रहा तो 14 जुलाई से जन औषधि केंद्र अपना कार्य शुरू कर देगा। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गरीब मरीजों को सस्ती से सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र प्रत्येक जिले में खोलने की योजना बनाई है। जिसके तहत मरीजों को रियायती दर पर मंहगी से महंगी दवाए उपलब्ध होंगी। यह दवाएं एनएचएम के तहत उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


कोई भी मरीज इस दवा को खरीद सकता है। संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमओ कार्यालय भवन के पीछे जन औषधि केंद्र खोलने के लिए एक भवन में जगह दी गई है। जहा पर स्टाफ की तैनाती होगी और वह मरीजों को सस्ती व सुलभ दवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ पंकज टंडन ने बताया कि एनआरएचएम के जरिए जन औषधि केंद्र खुलना है। एक कमरा दे दिया गया है। कमरे पर जन औषधि केंद्र का बोर्ड भी लग गया है। 14 जुुलाई से जन औषधि केंद्र खुल जाएगा। इससे मरीजों को सस्ती दवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। बताया कि अस्पताल प्रशासन मरीजों का हर सुविधा देने के प्रति संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed