{"_id":"5a6e131a4f1c1b81268b6e88","slug":"111517163290-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने पल्स पोलिया ड्रॉप्स पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने पल्स पोलिया ड्रॉप्स पी
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार से कर दी गई है। इस अभियान का शुभारंभ अपर सीएमओ डॉक्टर जीएन शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। 15 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में करीब 3,01,847 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कुल 853 बूथ बनाए गए हैं।
अभियान की शुरूआत सीएचसी खलीलाबाद से की गई। इसके बाद टीमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की ओर रवाना हुई। अपर सीएमओ जीएन शुक्ल ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया जाएगा। इसमें कोई बच्चा छूटने न पाए, क्योंकि पोलियो की बीमारी बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। इस मौके पर डॉक्टर रहमान, डॉक्टर एके सिन्हा, डॉक्टर इंद्रदेव गौरव, सत्यव्रत तिवारी, राज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन