{"_id":"5a6a1ae34f1c1b88268b69c4","slug":"111516903139-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती की टीम ने जीता सेमीफाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती की टीम ने जीता सेमीफाइनल मैच
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का गुरूवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज बस्ती की टीम अपने दोनों लीग मैच जीतकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
मुख्य अतिथि पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं को खिलाड़ियों के कौशल और अनुशासन से सीख लेनी चाहिए। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच सीमा सुरक्षा बल लखनऊ और स्पोर्ट हॉस्टल गोरखपुर के बीच खेला गया। मैच में लखनऊ की टीम ने स्पोर्ट हॉस्टल गोरखपुर को 2-1 से पराजित किया। सबसे रोमांचक मुकाबला जाट रेजीमेंट फतेहगढ़ और राकेश डिग्री कॉलेज दसकोलवा बस्ती के बीच खेला गया। पहले सेट में फतेहगढ़ की टीम ने बस्ती की टीम के सुस्ती का फायदा उठाया और पहला सेट 25-23 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में शुरू में पिछड़ने के बाद रंग में आई बस्ती की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा सेट 29-27 से जीत कर मुकाबला 1-1 से बराबर किया। निर्णायक सेट में बस्ती ने जाट रजीमेंट की टीम को 25-23 से हराकर मैच अपने नाम किया। तीसरे मैच में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने स्पोर्ट हास्टल गोरखपुर को 25-20,18-25 और 25-13 से हराया। एक अन्य मैच में डीएलडब्लू वाराणसी की टीम को राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज दसकोलवा बस्ती ने सीधे मुकाबले में 25-21, 25-17 से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। विशिष्ट अतिथि सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी खलीलाबाद के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह के आयोजन से यहां की प्रतिभाओं को खेल की बारीकियां सीखने का मौका मिलता है। आयोजक नाथनगर ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय प्रताप नारायण उर्फ राकेश चतुर्वेदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के संरक्षक पूर्व प्रमुख चंद्रबली यादव ने बताया कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच गणतंत्र दिवस को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का संचालन हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान जनार्दन चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी, सत्यम चतुर्वेदी, पंडित राजन चतुर्वेदी, पंडित रजत चतुर्वेदी, वेद प्रकाश पांडेय, इंस्पेक्टर महुली ईश्वर चन्द्र प्रधान, मनोज कुमार पाण्डेय, अमरनाथ उपाध्याय, संजय शर्मा, ब्रहमशंकर भारती, रत्नेश मिश्रा, गंगा प्रसाद यादव, अलीमुलकदर उर्फ ढिलढिल प्रधान आदि मौजूद रहे।