{"_id":"5a145e7b4f1c1b156b8b758a","slug":"111511284347-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमूना गड़बड़ मिलने पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमूना गड़बड़ मिलने पर लगाया जुर्माना
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Court on Dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी न्यायालय ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लिए गए नमूनों के अधोमानक मिलने पर दो दुकानदारों पर अर्थदंड लगाया है। बखिरा थानाक्षेत्र के नंदौर निवासी प्रभुदयाल के दुकान से साबूदाना की जांच के लिए नमूना लिया गया। जो जांच में अधोमानक पाया गया। इस मामले में एडीएम सत्येंद्र नाथ शुक्ल ने 18 हजार रूपये अर्थदंड लगाया है। इसी प्रकार धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के अमरहा स्थित विजय प्रताप पांडेय की दुकान से केक का नमूना लिया गया था, जो जांच में अधोमानक मिला। इस मामले में एडीएम ने पांच हजार रूपये अर्थदंड लगाया है। दोनों ही मामले में अर्थदंड एक माह के अंदर जमा करने का आदेश दिया है।