{"_id":"67cb3bb1d41052444d0d3fc4","slug":"11-crore-will-be-spent-on-42-projects-in-pauli-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129574-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पौली में 42 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 11 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पौली में 42 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 11 करोड़
विज्ञापन
रोसयाबाजार/पौली। पौली ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानों की प्रमुख राममिलन यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 15वां वित्त के तहत आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में होने वाले विकास कार्यों हेतु 42 परियोजनाओं के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च करने पर सहमति बनी।
वित्तीय वर्ष 2024-25 की परियोजनाओं के संबंध में एडीओ पंचायत सभाजीत यादव ने सदन में पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया और उक्त परियोजनाओं के धन का विवरण भी प्रस्तुत किया। सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया। उन्होंने सदन में ब्लाॅक में ऑनलाइन पीएम आवास प्लस की प्रथम सूची के अनुसार 56 ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों का नाम पढ़कर सुनाया। 103 ग्राम पंचायतों में एलआरएम योजना के तहत 58 समूह पंजीकृत हैं। जो सुचारू रूप से चल रहे हैं और भी समूहों के गठन का कार्य प्रगति पर है।
एडीओ पंचायत ने राज्य वित्त, चौदहवां वित्त, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन सहित आदि विकास कार्यों व शौचालयों की भी जानकारी सदन में दी। ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव ने कहा कि विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर बीडीओ आनंद गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी सभाजीत यादव, डाॅ. प्रशांत कुमार, कपिल देव, उमेश सिंह, शेषनाथ नायक, रामबिलास आदि माैजूद रहे।