फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   11 corona positive found

सीएचसी अधीक्षक समेत 11 मिले पॉजिटिव, तीन हुए स्वस्थ

Sun, 08 Nov 2020 09:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
11 corona positive found
सीएचसी अधीक्षक समेत 11 मिले पॉजिटिव, तीन हुए स्वस्थ
विज्ञापन

अब तक 3013 लोग हो चुके हैं संक्रमित, 43 की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में तैनात एक सीएचसी अधीक्षक व चार स्वास्थ्य कर्मियों समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में पूर्व में पॉजिटिव मिले तीन लोग ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा 1756 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3013 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा के मुताबिक रविवार को जिले में तैनात एक सीएचसी अधीक्षक और चार स्वास्थ्य कर्मियों समेत 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के सात और हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में चार लोग शामिल हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले तीन लोग स्वस्थ्य हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 3013 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 52 केस एक्टिव हैं। 2097 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग भी संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed