{"_id":"6ab80b5c068d15315003a8b0","slug":"11-animals-die-in-cowshed-investigation-confirms-none-of-the-deaths-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157925-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गोशाला में 11 पशुओं की मौत, जांच में एक की भी पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गोशाला में 11 पशुओं की मौत, जांच में एक की भी पुष्टि नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत मझौरा स्थित वृद्ध गो संरक्षण केंद्र में 11 पशुओं की मौत और उनका अंतिम संस्कार न किए जाने की सूचना से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से किए जाने के बाद उनके निर्देश पर अधिकारियों ने गोशाला का निरीक्षण किया। जांच में मौके पर एक भी पशु मृत नहीं मिला।
मझौरा स्थित गो संरक्षण केंद्र संचालन संस्था और उसके कर्मचारियों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में एक आरोपी के खिलाफ झूठी सूचना व अफवाह फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
संस्था के मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष गौरव कुमार पांडेय ने धनघटा थाने में दी तहरीर में जानकारी दी कि ग्राम पंचायत मझौरा निवासी पवन कुमार पांडेय की ओर से 25 सितंबर को जिलाधिकारी को गो संरक्षण केंद्र में 11 पशुओं के मरने तथा उनका अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
शिकायत की जानकारी मिलने पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और खंड विकास अधिकारी पौली को तत्काल गोशाला भेजकर जांच का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। शिकायत में बताए गए 11 मृत पशुओं में से कोई भी मृत पशु मौके पर नहीं पाया गया।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शिकायतकर्ता पवन कुमार की ओर से बार-बार अधिक जांच कराने की धमकी दी जाती है।