{"_id":"5ccb40a0bdec2207843beb79","slug":"101556824224-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड में शिवम ने जिले में पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड में शिवम ने जिले में पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन
इंजीनियर बन देश सेवा करेंगे शिवम
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के टॉपर छात्र शिवम दूबे इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। परीक्षा में 95 प्रतिशत पाकर जिले में तीसरा स्थान व विद्यालय में पहला स्थान हासिल करने वाले शिवम दूबे ने बताया कि उनकी माता हेमवंती देवी व पिता भगवान प्रसाद दूबे उनके लिए आदर्श हैं । नवोदय विद्यालय के शिक्षको का बेहतर मार्ग दर्शन और स्कूल के माहौल से उन्हे यह मुकाम हासिल हुआ। पिता भगवान प्रसाद दूबे एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में क्लर्क के पद पर नौकरी करते हैं और माता गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि वह रोजाना आठ से 10 घंटे पढ़ाई करते थे। इसके साथ ही उन्होंने विषय वार नोटस भी बना लिया था। जिससे उसे याद करने में आसानी रही। 91.2 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण इसी विद्यालय की छात्रा आस्था पटेल वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। इंजीनियर पिता विनोद कुमार पटेल व शिक्षिका माता अर्चना पटेल आस्था के आदर्श हैं । 91 प्रतिशत अंक पाकर ऋषभ गुप्ता की ख्वाहिश इंजीनियर बनने की है। पिता दिलीप कुमार और माता सरोज गुप्ता का सपना पूरा करने का विचार है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डीके सिंह, एसपी यादव, एचआर यादव, आरके मिश्र, राकेश चतुर्वेदी, विनय कुमार मिश्र ने अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्रों की इस सफलता पर बधाई दी है।