फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   परिषदीय स्कूलों की निगरानी करेगा ‘ईक्षा’

परिषदीय स्कूलों की निगरानी करेगा ‘ईक्षा’

Sun, 10 Mar 2019 11:29 PM IST
राकेश पांडेय Santkabir Nagar/पुनीत कुमार मिश्र
Santkabir Nagar/पुनीत कुमार मिश्र Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 10 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की निगरानी करेगा ‘ईक्षा’
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों की निगरानी ‘ईक्षा’ मोबाइल एप से की जाएगी। विद्यालयों के पर्यवेक्षण और कक्षावलोकन के बाद ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर तैनात समन्वय और सह समन्वयक पूरी रिपोर्ट ईक्षा मोबाइल एप पर अपलोड करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर सुधारात्मक प्रयास होंगे।
विज्ञापन


जिले में 1074 प्राथमिक विद्यालय और 415 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इन विद्यालयों में एक लाख 52 हजार छात्र छात्राएं नामांकित हैं। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता का हाल समयबद्ध तरीके से जानने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से ईक्षा एप विकसित किया गया है। इसके तहत समन्वयकों व सहसमन्वयकों को हर माह 20 विद्यालयों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। समीक्षा में जो भी कमियां होंगी उसे एप पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद शासन स्तर और जिले स्तर से अधिकारी दिशा निर्देश देंगे उसके अनुसार सह समन्वयक और समन्वयक विद्यालयों पर पहुुंच कर कमियों को दूर कराएंगे। एप पर हर विद्यालय की सूचना अपलोड रहेगी। योजना के तहत विद्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. सरिता तिवारी ने बीएसए को ईक्षा एप योजना को बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जल्द ही समन्वयकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने ‘ईक्षा’ मोबाइल एप योजना लागू की है। विद्यालयों अनुश्रवण की पूरी जानकारी इस एप पर अपलोड की जानी है। एप को चलाने के लिए समन्वयकों और सह समन्वयकों को जल्द ही तिथि निर्धारित कर प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed