{"_id":"59a6c4634f1c1be7278b4822","slug":"101504101475-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन अध्यक्ष, अरविंद महामंत्री और अखिलेेश बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन अध्यक्ष, अरविंद महामंत्री और अखिलेेश बने उपाध्यक्ष
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में विद्यार्थियों ने आठ बूथों पर कुल 69 प्रतिशत मतदान किया। मतगणना के बाद सचिन कुमार यादव को अध्यक्ष, अरविंद कुमार चौधरी को महामंत्री, अखिलेश को उपाध्यक्ष, दिव्यांश कुमार को पुस्तकालय मंत्री और अखिलेश कुमार मौर्य को वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
एचआरपीजी कॉलेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री और वाणिज्य संकाय के पांच पदों के लिए 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बुधवार को इन पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। जो दो बजे जाकर समाप्त हुआ। चुनाव अधिकारी डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि मतदान के लिए आठ बूथ बनाए गए थे। छात्राओं के लिए अलग बूथ बने थे। मतदान निर्धारित समय नौ बजे शुरू करा दिया गया। जो दो बजे समाप्त हुआ। 2629 छात्र मतदाता में से 1824 ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलाकर 69 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सचिन यादव को 516 मत मिला। जबकि उनके निकटम प्रतिद्घंद्घी विवेक सिहं को 347 मत मिला। सचिन यादव 169 मत से चुनाव जीते। वही महामंत्री पद के लिए अरविंद कुमार चौधरी को 528 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्घंद्घी बृजेश मद्घेशिया को 456 मत मिले। अरविंद कुमार चौधरी 72 मत से चुनाव जीते। उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश को 931 मत मिला। जबकि निकटतम प्रतिद्घंद्घी सुनील कुमार यादव को 872 मत मिला। अखिलेश 59 मतों से चुनाव जीते। पुस्तकालय मंत्री के लिए दिव्यांश कुमार को 708 मत मिला जबकि उनके निकटतम प्रतिद्घंद्घी विनय कुमार गौड़ को 610 मत मिला। दिव्यांश कुमार 98 मतों से चुनाव जीते। वही वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए अखिलेश कुमार मौर्य को 216 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्घंद्घी पवन मिश्र को 94 मत मिला। अखिलेश कुमार मौर्य 122 मतों से चुनाव जीते। विज्ञान संकाय के प्रतिनिधि पद पर आशुतोष द्विवेदी को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका था। विजयी पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉक्टर डीडी सिंह ने प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजयी प्रत्याशियों को महाविद्यालय के शिक्षको ने बधाई दी। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर विजय कृष्ण ओझा, चुुनाव अधिकारी हेमंत गौतम, मुख्य नियंता डॉक्टर दिग्विजयनाथ पांडेय, नियंता डॉक्टर प्रत्यूष दुबे, डॉक्टर प्रताप विजय कुमार, डॉक्टर अमरनाथ पांडेय, डॉक्टर राम प्रताप राज समेत अन्य शिक्षक व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
इंसेट
विजय जुलूस नहीं निकालने पाए प्रत्याशी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकालने पाए। विजयी प्रत्याशियों को पुलिस की निगरानी में पुलिस वाहन से उनके घर पर भेजवा दिया गया, जबकि विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों को मोती चौराहा से पुलिस ने हटाया तो समर्थकों ने शहर में जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।