{"_id":"64dfaee25e92f1afc80028b6","slug":"10-hours-power-failure-in-150-villages-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-1744-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 150 गांवों में 10 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 150 गांवों में 10 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
डीघा के समीप बिजली के लोकल फाल्ट को ठीक करते बिजलीकर्मी।संवाद
उमसभरी गर्मी में रातभर परेशान हुए उपभोक्ता, मच्छरों को काटने से नींद भी उड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के दावे के विपरीत बिजली संकट बना हुआ है। बृहस्पतिवार रात मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब दस घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। इसके साथ ही शहर में भी बिजली की आवाजाही बनी हुई हैं।
शासन का निर्देश है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए, लेकिन प्रतिदिन कहीं न कहीं लोकल फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। बताया गया कि फाल्ट होने के कारण समस्या आई है। इस कारण पूरी रात उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। पंखा और कूलर बेकार हो गए, जबकि इनवर्टर भी जवाब दे गए। बिजली गुल रहने से गड़सरपार, लक्ष्मीपुर निचौरा, सेमरी, बरईपार पैठान, धवरिया, सहराराव माफी, नहसापार, केरमुआ माफी, चकदही, धरैची, दुबौली सहित विभिन्न गांवों में अंधेरा छाया रहा। क्षेत्र के उपभोक्ता राम नरायन, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र निषाद आदि ने बताया कि पूरी रात बिजली नहीं आई। जिस कारण गर्मी में रातभर जागकर गुजारनी पड़ी। लोगों ने कहा कि अक्सर इस फीडर में गड़बड़ी की शिकायत बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे हुए हैं। रात करीब आठ बजे गुल हुई बिजली सुबह छह बजे कुछ देर के लिए आई, लेकिन फिर कट गई।
पानी का खड़ा हुआ संकट
बिजली गुल रहने से जिन लोगों के घरों पर लगी पानी की टंकी सूख गई। जिस कारण सुबह पानी के लिए भटकना पड़ा। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए भोजन तैयार करने में दिक्कत आई तो कामकाजी लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
बिजली संकट दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े क्षेत्र में लोकल फाल्ट की समस्या आई थी, जिसे ठीक करा दिया गया और बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
रणधीर कुमार, अधिशासी अभियंता बिजली