{"_id":"61d33f72e8f08f76072c0313","slug":"10-344-people-got-the-anti-coronavirus-vaccine-khalilabad-news-gkp4223568161","type":"story","status":"publish","title_hn":"10,344 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10,344 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी
विज्ञापन
10,344 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी
-23,900 रखा गया था टीकाकरण का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को जनपद के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 175 गांवाें में कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 23,900 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 10,344 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 175 गांवाें में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2600 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 831 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के सापेक्ष 920, नाथनगर में 2600 के सापेक्ष 1510, सांथा में 2500 के सापेक्ष 1140, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 2300, मेंहदावल में 2600 के सापेक्ष 590, हैंसर बाजार में 2500 के सापेक्ष 1032, बेलहर में 2500 के सापेक्ष 290, बघौली में 2500 के सापेक्ष 1370, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 200 के सापेक्ष 160 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के सापेक्ष 201 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।