फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1 died 4 injured in accident

पेड़ से टकरा कर कार नहर में पलटी, युवक की मौत, चार घायल

Sat, 06 Nov 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
1 died 4 injured in accident
पेड़ से टकरा कर कार नहर में पलटी, युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव के रहने वाले हैं लोग
दर्शन करने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर केनौना-कुर्थिया के पास शुक्रवार की शाम को तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने और नहर में पलट जाने से एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं, किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भेजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
कांटे प्रतिनिधि के अनुसार जनपद जौनपुर के थाना बदलापुर क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रोहित त्रिपाठी पुत्र हरसू त्रिपाठी, 35 वर्षीय नीरज बरनवाल पुत्र रमेश बरनवाल, 25 वर्षीय विकास सोनी पुत्र विनय सोनी, 25 वर्षीय धीरज सोनी पुत्र छेदी लाल और 14 वर्षीय हिमांशु पुत्र पुजारी शुक्रवार को कार से पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने नेपाल जा रहे थे। कार को विकास सोनी चला रहे थे। अभी लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर केनौना-कुर्थिया के पास पहुंचे ही थे कि उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर पेड़ से टकराते हुए नहर में पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इंजन भी वाहन से अलग हो गया। कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर तत्काल कांटे चौकी इंचार्ज श्याम मोहन अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने एंबुलेंस और सरकारी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने नीरज बरनवाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज श्याम मोहन ने बताया कि घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी। कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क के किनारे पेड़ पर करीब दस फीट ऊपर उछाल मारते हुए नहर में पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर शनिवार को पीड़ित परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जा रहे थे दर्शन करने, चली गई जान
संतकबीरनगर। पोस्टमार्टम हाउस आए जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के घनश्यामपुर के रहने वाले पीड़ित जनार्दन अपने छोटे भाई का शव देखकर फफक पड़े। रोते हुए बताए कि उनके भाई नीरज बरनवाल किराने की दुकान चलाते थे। भाई नीरज के साथ कार से गांव के ही रोहित, विकास, धीरज और हिमांशु पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने नेपाल जा रहे थे। कार को विकास सोनी चला रहे थे। उन्हें क्या पता कि दर्शन करने जाने के दौरान हादसे में भाई की जान चली जाएगी और अन्य घायल हो जाएंगे, अन्यथा लोगों को वहां जाने ही नहीं देेते। भाई नीरज के दो बेटे हैं। हादसे में भाई की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी रागिनी और उनके बच्चे 12 वर्षीय बेटे वंश व दस वर्षीय कान्हा का रो-रो कर बुरा हाल था। मां की मौत पहले ही हो गई थी। हादसे से पीड़ित परिजन गमगीन थे। साथ में आए बबलू यादव औरा रमेेेश बरनवाल ने बताया कि घायलों में रोहित, धीरज और हिमांशु को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिल गई और लोग शनिवार की सुबह घर चले गए। जबकि विकास सोनी की हालत गंभीर होने की वजह से परिजन गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए हैं। घटना पर सभी अफसोस जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed