फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Zero action on drugs and narcotics, officers expressed displeasure

Sambhal News: ड्रग्स और नशीले पदार्थों पर कार्रवाई शून्य, अफसरों ने नाराजगी जताई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Zero action on drugs and narcotics, officers expressed displeasure
कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अपराध गोष्ठी को लेकर चर्चा की गई। लूट, चोरी, गृहभेदन आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कानून व्यवस्था की बैठक मेें जिले में ड्रग्स एवं नशीले पदार्थों पर शून्य कार्रवाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि ऐसे लोग जो कि ड्रग्स एवं नशीले पदार्थों का कार्य कर रहे हैं, उनको चिन्हित करते हुए उन पर कार्रवाई की जाए। उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में भू माफियाओं को चिन्हित करें। भू माफिया टास्क फोर्स की बैठक भी कराई जाएगी। शीतलहर को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे स्थान जहां पर अलाव लगाए जाते हैं, वहां की सूची संबंधित नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी उनके कार्यालय को भेंजे। शेल्टर होम पर केयर टेकर की व्यवस्था करें। एसपी चक्रेश मिश्र ने कहा कि महिलाओं से संबंधित जो भी अपराध हैं, उनको संज्ञान में लेते हुए 24 घंटे के अंदर मेडिकल कराना सुनिश्चित करें। धारा 161 का बयान वीडियोग्राफी द्वारा किया जाए। लूट की घटनाओं को देखते हुए जनपद में चेकिंग को बढ़ाया जाए।कहा कि हत्या में जो अभियुक्त वांछित हैं और उनकी पुष्टि अपराधी के रूप में हो गई है उन पर इनाम घोषित कराना सुनिश्चित करें। आइजीआरएस की अच्छी रैंकिंग को लेकर अधिकारियों को बधाई दी गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र, जेडी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, समस्त थाना अध्यक्ष एवं आपदा से संबंधित अधिकारी एवं समस्त संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed