{"_id":"6674c24a343e8aa5dc0827b6","slug":"youth-will-get-advanced-course-training-in-government-iti-sambhal-news-c-204-1-chn1001-111117-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राजकीय आईटीआई में युवाओं को मिलेगा एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राजकीय आईटीआई में युवाओं को मिलेगा एडवांस कोर्स का प्रशिक्षण
Fri, 21 Jun 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चंदौसी और बबराला में अब युवाओं को नए एडवांस कोर्स के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए संस्थान में आधुनिक कार्यशाला तैयार की जा रही है। जिसमें नए शैक्षिक सत्र से मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, एडवांस प्लम्बिंग, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन कोर्स का संचालन होगा।
जिले की राजकीय आईटीआई संस्थान चंदौसी व बबराला में नई तकनीक पर अधारित एडवांस कोर्स के संचालन के लिए टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड व व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के बीच करार हुआ है। अब युवाओं को आधुनिक दौर में जरूरत वाले संसाधनों के लिए तैयार किया जाएगा।इसके तहत बदायूं रोड स्थित राजकीय आईटीआई संस्थान में तीन नए कोर्स मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, एडवांस प्लम्बिंग, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन का संचालन होगा। वहीं बबराला राजकीय आईटीआई में मैकेनिकल मोटर व्हीकल्स, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टैक्नीशियन, इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स नए कोर्स संचालित किए जाएंगे। इन नए कोर्स के शुरू होने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। संस्थान में इन कोर्सों के प्रशिक्षण के लिए प्रयोगशाला को तैयार किया जा रहा है। मशीन स्थापित की जा रही है। नए शैक्षिक सत्र में युवाओं को इन कोर्स के लिए प्रवेश मिल सकेगा।
-- -- -- -- -- -
कोर्स अवधि
मैकेनिकल मोटर व्हीकल्स दो वर्ष
एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टैक्नीशियन एक वर्ष
इंडस्ट्रीयल इंटरनेट ऑफ थींग्स टेक्नीशियन दो वर्ष
मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स दो वर्ष
एडवांस प्लंबर एक वर्ष
मैन्यु फैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन एक वर्ष
....................................
नए शैक्षिक सत्र में राजकीय आईटीआई संस्थान चंदौसी और बबराला में तीन- तीन नए एडवांस कोर्स का संचालन किया जाएगा। इसके लिए संस्थान में नई वर्कशॉप का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्कशॉप बनने से जनपद के छात्रों को आईटीआई में प्रवेश लेने और आधुनिक शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। -राहुल कृष्णा शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई संस्थान, संभल