फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth suffering from vomiting and diarrhea dies in hospital, allegation of negligence

Sambhal News: उल्टी दस्त से पीड़ित युवक की अस्पताल में मौत, लापरवाही का आरोप

Mon, 11 Sep 2023 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Youth suffering from vomiting and diarrhea dies in hospital, allegation of negligence
चंदौसी। सीता रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उल्टी व दस्त से पीड़ित एक युवक की रविवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और परिजन बिना कार्रवाई के शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करेली निवासी ऋषिपाल (35) रंगाई पुताई का काम करता था। करीब चार दिन पहले उसे उल्टी दस्त की शिकायत हुई। परेशानी बढ़ने पर परिजनों ने उसे सीता रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई गौतम ने बताया कि वह भाई के साथ रात को अस्पताल में था। सुबह के समय उसकी तबीयत खराब हुई थी। डॉक्टर को बुलाया गया, पर डॉक्टर नहीं आया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर आ गए और अस्पताल में हंगामा किया। आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते ही उसकी जान गई है। अस्पताल स्टाफ के समझाने पर परिजन मान गए और दोनों में समझौता हो गया है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed