{"_id":"66e0b62618f8e7393b0dbb54","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-at-private-tube-well-accused-of-murder-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-114215-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निजी नलकूप पर करंट लगने से युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निजी नलकूप पर करंट लगने से युवक की मौत, हत्या का आरोप
Wed, 11 Sep 2024 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
संभल। गांव किरारी में निजी नलकूप पर गांव अतरासी निवासी ऋषभ वार्ष्णेय उर्फ टिंकल (22) की मंगलवार को करंट से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
अतरासी निवासी मनोज वार्ष्णेय ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे गांव किरारी में निजी नलकूप पर बेटे ऋषभ की करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। परिजनों के साथ मौके पर जाकर बेटे को उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मनोज वार्ष्णेय ने बताया कि बेटे की करंट लगने से मौत नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। वह दो बेटों में सबसे छोटा था। युवती से प्रेम-प्रसंग के चलते विवाद था। इस पर वह नलकूप पर ज्यादा रहता था। पुलिस ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मुकदमे में न फंसे बेटा इसलिए नलकूप पर रहता था
बेटे की मौत पर मां गीता देवी ने रोते हुए बताया कि बेटे पर गांव में एक युवती को लेकर आरोप लगे थे। इसलिए उसको नलकूप पर ही रहने के लिए भेज दिया था ताकि कोई मुकदमा न बन जाए। बेटे की सुरक्षा के लिए ही भेजा था लेकिन वहां जान चली गई।