फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth Dies After Falling into Temporary Drain at Mandi Committee

Sambhal News: मंडी समिति के अस्थायी नाले में गिरकर युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Youth Dies After Falling into Temporary Drain at Mandi Committee
बहजोई। नवीन अनाज मंडी परिसर के अस्थायी नाले में गिरने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नवीन मंडी समिति परिसर के नाले में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवक का शव नाले में पड़ा मिला। हल्का इंचार्ज दरोगा सोमपाल सिंह के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह हल्के हरे रंग की कमीज, कत्थई रंग की बनियान और काले रंग का अंडरवियर पहने हुए था। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर ‘वेदपाल बबली’ लिखा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास एक हैंडपंप लगा हुआ है। वहीं, आसपास ईंट-पत्थरों के टुकड़ों का ढेर और देशी शराब का एक खाली पैकेट भी मिला है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मृतक शराब पीने का आदी था। संभावना है कि वह रात के समय पानी लेने के लिए हैंडपंप के पास आया हो और अंधेरे में ईंट-पत्थरों के ढेर से टकराकर नाले में गिर गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed