{"_id":"66f8769f0ef8db3a930bddf6","slug":"youth-dies-after-falling-in-rice-mill-family-members-create-ruckus-by-keeping-dead-body-at-mill-gate-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-114888-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राइस मिल में गिरे युवक की मौत, परिजनों मिल के गेट पर शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राइस मिल में गिरे युवक की मौत, परिजनों मिल के गेट पर शव रखकर किया हंगामा
Sun, 29 Sep 2024 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। बबराला रोड स्थित भाजपा नेता की राइस मिल में 24 दिन पहले गिरकर घायल हुए मोहल्ला टंकी निवासी प्रमोद की बृहस्पतिवार को दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को परिजन शव लेकर आए और राइस मिल के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।
मोहल्ला टंकी निवासी प्रमोद बबराला रोड स्थित अनाज मंडी के गेट के निकट स्थित भाजपा नेता की राइस मिल में काम करता था। परिजनों ने बताया कि दो सितंबर को प्रमोद मिल में काम करते समय ऊपर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मिल संचालक ने उन्हें बिना सूचना दिए प्रमोद को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में हालत गंभीर होने पर प्रमोद को दिल्ली के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आरोप लगाया कि उन्हें हादसे की जानकारी शाम को मिली तो वह भी दिल्ली पहुंचे। जहां पर उसका उपचार चल रहा था। 24 दिन बाद 26 सितंबर की शाम चार बजे प्रमोद ने दम तोड़ दिया। आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें प्रमोद का शव नहीं दिया। काफी जददोजहद के बाद शनिवार को प्रमोद का शव परिजनों के लिए मिल सका। युवक की मौत से पत्नी सविता व अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं। परिजनों ने मिल संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया और आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की। पुलिस की उपस्थिति में मृतक के परिजन व मिल संचालकाें के बीच वार्ता हुई। इसमें आपसी सहमति बन गई है। जिसके बाद शव को लेकर परिजन चले गए। एहतियाती तौर पर मिल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन