{"_id":"5f0224c88ebc3e4320276106","slug":"youth-death-to-curent-in-sambhal-chandausi-news-mbd3548572110","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बहोरनपुर में विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ट्रांसफार्मर पर विद्युत तार ठीक करते समय हादसा हुआ। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
थाना क्षेत्र के गांव बहोरनपुर निवासी दीपक वर्ष रविवार की शाम छह बजे धान की रोपाई के लिए खेत में ट्यूबवैल चला रहा था। आधा खेत में पानी भरने के बाद नलकूप बंद हो गया। दीपक नलकूप से कुछ दूरी पर किसान रामौतार मौर्य के खेत में लगे ट्रांसफार्मर तार ठीक करने के लिए सीढ़ी लगाकर चढ़ गया। इसी समय युवक के शरीर से तार टच होते ही दीपक को करंट लग गया और झटके से नीचे आ गिरा।
युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर पिता किशन लाल मौर्य व अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। दीपक की पत्नी व मां सहित अन्य परिजन विलाप करने लगे। पिता ने बताया कि दीपक कुछ माह पूर्व ही शादी हुई थी। दीपक सभी भाइयों में सबसे बड़ा और खेती के कार्यों में उनका हाथ बटाता था।