फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young woman ends her life by consuming poison after being betrayed in love; suicide note found.

Sambhal News: प्रेम में धोखा मिलने पर युवती ने जहर खाकर जान दी, सुसाइड नोट मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Young woman ends her life by consuming poison after being betrayed in love; suicide note found.
चंदौसी। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से आहत एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में दो जुलाई को युवती के कमरे से सुसाइड नोट मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिलक मौलागढ़ निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन वर्तमान में एक निजी स्कूल में अध्यापिका के रूप में कार्यरत थी। उसकी मुलाकात आरोपी अजय सैनी से कचहरी के पास स्थित उसकी दुकान पर हुई थी। आरोप है कि अजय सैनी ने उसकी बहन को अपनी बातों में फंसाकर उससे संपर्क बढ़ाया और करीब तीन वर्षों तक शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार करीब एक माह पहले जब परिवार को दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो उन्होंने अजय सैनी से शादी की बात की। आरोप है कि उसने शादी से इन्कार कर दिया और उल्टा युवती के खिलाफ थाने में मारपीट की झूठी तहरीर दे दी। 13 जून को कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जहां मौजूद लोगों ने शादी करने की बात कहकर दोनों पक्षों को वापस भेज दिया। आरोप है कि इसके बावजूद अजय सैनी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार इन घटनाओं से आहत होकर 30 जून की सुबह करीब आठ बजे युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद ले जाते समय कुंदरकी के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि दो जुलाई को युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। तहरीर के अनुसार सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि वह अपनी जान इसलिए दे रही है क्योंकि उसकी इज्जत के साथ खेला गया है और अजय सैनी ने उसके साथ बहुत गलत किया है, जिसके कारण वह स्वयं को समाज में रहने योग्य नहीं समझ रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

-----
युवती ने जहर खाकर आत्महत्या ली थी, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार भी कर दिया। बाद में परिवार वालों को घर में ही सुसाइड नोट मिला तो तहरीर दी गई। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विवेक जावला, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed