{"_id":"6a21e6e61bc2a0b395020857","slug":"young-mans-body-found-hanging-from-tree-murder-suspected-sambhal-news-c-204-1-chn1011-129828-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाला में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक का शव खेत में नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सतेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई, जो मंगलवार सुबह से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई सत्यवीर ने बताया कि सतेंद्र कुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट बेचने का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह किसी को पैसे देने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, जिस पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी।
बृहस्पतिवार दोपहर गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कब्रिस्तान के पास एक नीम के पेड़ पर शव लटका देख गांव के एक किसान ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों का आरोप है कि बुधवार को पूरे जंगल में तलाश की गई थी, लेकिन उस समय वहां कोई शव नहीं था। सतेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गया है।
थाना प्रभारी नरेश पाल ने बताया कि शव पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।