फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man suicide in bahajoi sambhal

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
young man suicide in bahajoi sambhal
बहजोई। देर शाम से घर से निकले युवक का शव अगले दिन सुबह घर से कुछ दूरी पर एक नीम के पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव खजरा-खाकम की है।
विज्ञापन

गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव खजरा-खाकम निवासी युवक तोताराम पुत्र नंदराम (24) का शव घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से जानकारी लेने पर सामने आया कि युवक की घर में अनबन चल रही थी। युवक बुधवार की देर शाम घर से निकला था। अगले दिन गुरुवार को ग्रामीणों ने सुबह उसका शव नीम के पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ देखा। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed