फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man found injured while on his way to get a Rakhi tied; dies.

Sambhal News: राखी बंधवाने जा रहा युवक घायल अवस्था में मिला, मौत

Sat, 29 Aug 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Young man found injured while on his way to get a Rakhi tied; dies.
चंदौसी। रक्षाबंधन पर अपनी छोटी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे एक युवक की मौत हो गई। गांव भाटौर निवासी राजीव (25) शुक्रवार सुबह बहजोई रोड पर सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था। उसे चंदौसी के निजी अस्पताल से मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायल राजीव को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके सिर में गंभीर चोटें थीं और पैर में फ्रैक्चर भी आया था। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया था। पुलिस के अनुसार, किसी राहगीर ने राजीव को ई-रिक्शा से निजी अस्पताल पहुंचाया था। राजीव काफी समय से बहजोई में अपनी बड़ी बहन गुड्डो के घर रह रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह बड़ी बहन से राखी बंधवाने के बाद निकला था। वह जनपद बदायूं के बिसौली क्षेत्र के गांव अहरोली में अपनी छोटी बहन के घर जा रहा था। इसके लिए वह एक टेंपो में सवार होकर चंदौसी आ रहा था। कोतवाली चंदौसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा किस जगह हुआ और किस वाहन से हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल के बारे में भी पता लगा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

दोस्त को दी थी सूचना
गांव भाटौर के ही दोस्त टिंकू ने बताया कि हादसे के बाद राजीव ने उसे फोन पर सूचना दी थी। हालांकि, राजीव ने टिंकू को यह नहीं बताया कि हादसा कैसे हुआ था। राजीव की मां सुनहरी और बड़ा भाई गुरुदेव पंजाब में रहते हैं। राखी के त्योहार पर परिवार में यह दुखद घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed