{"_id":"6754aa571ced1454c60cd274","slug":"young-man-commits-suicide-by-shooting-student-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117169-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छात्रा को गोली मारकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छात्रा को गोली मारकर युवक ने दी जान
Sun, 08 Dec 2024 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
संभल। असमोली के गांव हरथला निवासी बीएससी की छात्रा प्रतीक्षा (19) को अमरोहा जिला के गांव कड़ापुर निवासी गौरव गुर्जर ने गोली मारकर खुद जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव कड़ापुर निवासी गौरव गुर्जर उनकी बेटी का पीछा कर बात करने का दबाव बनाता है। इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी देता था। बताया कि शनिवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे छात्रा पाकबड़ा के नजदीक स्थित एक डिग्री कॉलेज से पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में पहले से मौजूद गौरव गुर्जर ने उसे रोक लिया और कहासुनी के बाद 315 बोर के तमंचे से गले पर गोली मार ली। छात्रा के जमीन पर गिरते ही अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली चला दी। जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन छात्रा को मुरादाबाद ले गए। सूचना पर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
000
प्राथमिक जांच पड़ताल में छात्रा को बुलाकर युवक द्वारा गोली मारने की जानकारी मिली है। आगे की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रा की हालत में भी काफी सुधार है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल