फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young fell down in pond

तालाब किनारे खड़ा युवक अनियंत्रित होकर गिरा, पुलिस तलाशने में जुटी 22-30-35

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
young fell down in pond
संभल। गांव फत्तेहपुर देव में तालाब किनारे खड़ा युवक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया। जब तक लोग बचाने के लिए पहुंचे तब तक युवक डूब गया। ग्रामीणों ने काफी तलाश किया लेकिन युवक को तलाश नहीं कर सके। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी तलाश कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात तक युवक की तलाश जारी थी।
विज्ञापन

दरअसल इस तालाब में काफी कूड़ा पड़ा है जिस कारण तैरना मुश्किल हुआ और लोग युवक को बाहर नहीं निकाल सके। गांव फत्तेहपुर देव निवासी अशरफ (25) पुत्र असलम रविवार की रात करीब सात बजे गांव के बीच स्थित तालाब के किनारे खड़ा था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया। आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे तो युवक तालाब में समा गया था। तालाब में काफी कूड़ा पड़ा होने के कारण कोई अंदर नहीं घुसा और शोर शराबा कर अन्य ग्रामीणों को एकत्र किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किसी तरह तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और जेसीबी से तालाब का कूड़ा बाहर निकलवाना शुरू किया। जिससे युवक को बाहर निकाला जा सके। देर रात तक युवक की तलाश पुलिस करा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि युवक मेहनत मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी शमीम व एक मासूम बच्चे के अलावा छोटा भाई है जो मूक बधिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed