{"_id":"67e840d1083a8a67920203d4","slug":"x-ray-machine-is-closed-due-to-lack-of-technician-patients-are-troubled-sambhal-news-c-204-1-chn1001-118795-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: टेक्नीशियन के अभाव में एक्सरे मशीन बंद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: टेक्नीशियन के अभाव में एक्सरे मशीन बंद, मरीज परेशान
Sun, 30 Mar 2025 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी।
सीएचसी में बीते नौ मार्च से एक्सरे मशीन का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। टेक्नीशियन के अभाव में सीएचसी आने वाले मरीज निजी लैब पर जाकर एक्सरे कराने को मजबूर हैं। जबकि टीबी सहित अन्य बीमारियों के रोजाना 50 से ज्यादा मरीज सीएचसी एक्सरे कराने के लिए पहुंचते हैं।
नगर की सीएचसी में इन दिनों एक्सरे मशीन का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। बीते नौ मार्च से टेक्नीशियन के अभाव में सीएचसी की एक्सरे मशीन कमरे में बंद होकर रह गईं हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को हो रही है। मरीज अस्पताल में लाइन में लगकर पर्चा बनवाते है और जब एक्सरे कक्ष तक पहुंचते है, तो उन्हें एक्सरे कक्ष बंद मिलता है। जब वे किसी चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी से एक्सरे के बारे में पूछते हैं, तो उन्हें जिला अस्पताल की सलाह दी जाती है। ऐसे में इन मरीजों का पूरा दिन खराब हो जाता है। ऐसे में एक्सरे के लिए मरीजों को निजी लैब पर जाकर एक्सरा कराना पड़ रहा है। जहां उन्हें अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ रही है।
लोगों ने कहा
- हाथ में अचानक सूजन और दर्द होने लगा, दो दिन से एक्सरे के लिए चक्कर लगा रही है। पहले दिन तो बताया नहीं, बृहस्पतिवार को सीएचसी में बताया कि जिला अस्पताल में एक्सरा होगा, वहां चली जाओ।
विज्ञापन
- सरोज देवी, गांव आटा
- बेटे गिर गया था, कंधे में चोट आ गई। इसलिए सीएचसी उसका एक्सरा कराने के लिए आया था। लेकिन यहां जिला अस्पताल संभल के लिए बोल रहे हैं।
- इलियास, चंदौसी
- एक्सरे टेक्नीशियन की आकस्मिक मृत्यु हो गई। जिससे बीते नौ मार्च से पद खाली है। मामले से विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्दी ही नए टेक्नीशियन की तैनाती होने की संभावना है। - डॉ. हरवेंद्र सिंह, सीएमएस, सीएचसी चंदौसी।