फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Work hard by setting goals: DM

लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करें : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Work hard by setting goals: DM
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत डीएम ने सोमवार को नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया। इस बीच डीएम मनीष बंसल ने प्रतियोगी छात्रों को टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी छात्र-छात्राएं अपने मन में यह भाव न लाएं, कि बड़े नगरों के छात्र-छात्रा ही प्रतियोगिता में सफल हो सकते हैं। यदि लक्ष्य तय करके कड़ी मेहनत की जाए, तो सफलता जरूर मिलेगी। प्रशासनिक क्षेत्र में जाने वाले छात्र छात्राओं को अपने अनुभव साझा करते हुए डीएम का कहना था कि यूपीएससी किसी को वैज्ञानिक या इतिहासकार बनाने के लिए परीक्षा नहीं कराती है। वह छात्र के अंदर एक प्रशासनिक दृष्टिकोण आंकने के लिए परीक्षा कराती है। डीएम बोले, इस परीक्षा को पास करने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करें।

सीडीओ उमेश कुमार त्यागी ने भी विचार रखे। डीएसडब्ल्यूओ शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि कोचिंग सेंटर में यूपीएससी व यूपीपीएससी की तैयारी के लिए 96, नीट के लिए 45, जेईई-आईआईटी के लिए 13 व एनडीए/सीडीएस के लिए 20 छात्र-छात्राओं के सेंटर पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी कक्षाएं अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगी। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य व डीआईओ बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed