Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP Board: Verification of secondary school staff to be conducted before examinations

Sambhal News: यूपी बोर्डः परीक्षा से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के कर्मियों का होगा सत्यापन

Fri, 27 Nov 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 27 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Verification of secondary school staff to be conducted before examinations
संभल। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा से पहले माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के डाटा का सत्यापन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में जिले के सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। यह सत्यापन 10 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पांच फरवरी 2027 से प्रस्तावित है। विभाग की तरफ से तैयारियां तेजी से चल रही हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर सभी माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का विवरण ऑनलाइन अपलोड होता है। इसमें शिक्षक का नाम, शैक्षिक योग्यता और विशेषज्ञता वाले विषय की जानकारी दर्ज रहती है।
विज्ञापन

परिषद समय-समय पर इस डाटा का सत्यापन कराती है। कई बार पोर्टल पर दर्ज विषय और विद्यालय में पढ़ाए जा रहे विषय में अंतर होता है। इससे परीक्षा और मूल्यांकन कार्य के दौरान परेशानी आती है। विषय विशेषज्ञता के आधार पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं। उन्हें अपने लॉगिन के माध्यम से विद्यालयों का डाटा प्राप्त कर सत्यापन कराना है।
विद्यालयवार शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता, पढ़ाए जाने वाले विषय और अन्य जरूरी विवरणों का मिलान किया जाएगा। इसका उद्देश्य बोर्ड परीक्षा से जुड़े कार्यों में योग्य और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की ही ड्यूटी सुनिश्चित करना है।

निर्देश मिलने के बाद माध्यमिक विद्यालयों में डाटा की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। डीआईओएस सीपी सिंह ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित समय सीमा 10 दिसंबर तक शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के डाटा का परीक्षण और सत्यापन पूरा कराने को कहा गया है। यह कदम बोर्ड परीक्षाओं की सुचारु व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed