{"_id":"6b088f028cfdc1abdb0040b3","slug":"two-brothers-wanted-under-the-dowry-act-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-143665-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दहेज अधिनियम में वांछित दो सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दहेज अधिनियम में वांछित दो सगे भाई गिरफ्तार
Fri, 27 Nov 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर गैर जमानती वारंट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी गांव फूलसिंहा के निवासी हैं और आपस में सगे भाई हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव फूलसिंहा में दबिश देकर जमशेद और उबैद को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी एक मुकदमे में वांछित चल रहे थे और उनके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2024 में दहेज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
