{"_id":"6b0890339ee055c3c209d12c","slug":"allegations-of-using-substandard-materials-in-the-construction-of-the-shop-work-halted-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-143666-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दुकान के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दुकान के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, काम रुकवाया
Fri, 27 Nov 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
मढ़न। असमोली ब्लॉक के सेंधरी, तेलीपुरा गांव में राशन दुकान के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रुकवा दिया और जांच की मांग की। 22 नवंबर को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को जेई जांच के लिए गांव पहुंचे।
गांव के निवासी वीरपाल सिंह ने बताया कि निर्माण में पीली ईंट, घटिया सीमेंट और निम्न गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री से कराया जा रहा निर्माण भविष्य में टिकाऊ नहीं रहेगा। शिकायत के बाद कार्रवाई से बचने के लिए घटिया सामग्री को छिपाने के उद्देश्य से प्लास्टर कराने का आरोप भी लगा।
बृहस्पतिवार को असमोली ब्लॉक के जेई विपिन कुमार जांच के लिए गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उनके सामने निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री को लेकर आपत्ति जताई। जेई ने मौके से ईंटों के नमूने भी लिए।
विज्ञापन
जांच और ग्रामीणों की मांग
जेई विपिन कुमार ने बताया कि ईंटों और निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच पीडब्ल्यूडी से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने मानक के अनुसार सामग्री लगाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में वीरपाल सिंह, नीरज कुमार, अंकुश, राजकुमार, खड़क सिंह, अजय कुमार, रूप सिंह, अनुज, संजीव, जितेंद्र, चंद्रपाल सिंह, हरि सिंह, निर्मल सिंह, ओम प्रकाश और सुनील कुमार शामिल थे।