फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   wonen died due to wrong treatment

अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
wonen died due to wrong treatment
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बहटकरन में अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि गलत उपचार से महिला की मौत हुई है। इसी क्रम में पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को रात थाना क्षेत्र के गांव चंदूनगला निवासी विशंभर की पत्नी ममता (30) की गांव बहटकरन में अपंजीकृत चिकित्सक के क्लीनिक में मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आक्रोश पनप गया। गलत उपचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। महिला के पिता गांव रामपुर मोहकम निवासी छोटेलाल ने बताया कि उनकी बेटी ने बुखार होने की जानकारी फोन पर दी थी। उपचार के दौरान ही मौत हो गई। आरोप है कि अपंजीकृत चिकित्सक ने एक बार मे चार से पांच इंजेक्शन लगा दिए। जिससे महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई हालात बिगड़ती देख अपंजीकृत चिकित्सक क्लीनिक छोड़ भाग गया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों मे कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ उप निरिक्षक शिवचरन लाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed