फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   women constable became angry at women

महिला पर भड़कीं कांस्टेबल, सरेआम पीटा

Sat, 18 Mar 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 18 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
women constable became angry at women
चंदौसी के गंगा मंदिर के बाहर महिला को पीटती कांस्टेबल। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
कुलदेवी शीतला माता के बासोड़ा मेला में भीड़ नियंत्रित करने के लिए नियुक्त की गईं महिला कांस्टेबल हंगामे की वजह बन गईं। ब्रह्मबाजार स्थित शीतला माता मंदिर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात महिला कांस्टेबलों ने तू-तू मैं-मैं के बाद एक श्रद्धालु को डंडा मार दिया। इस पर श्रद्धालु ने एतराज जताया तो कांस्टेबलों ने आपा खो दिया। 
विज्ञापन


एक कांस्टेबल श्रद्धालु को पीटने लगी तो महिला भी गुत्थमगुत्था हो गई। इस पर दूसरी कांस्टेबल भी साथी के पक्ष में भिड़ गई। इससे मेले में अफरा तफरी मची रही। मारपीट में दोनों महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


इधर, महिला श्रद्धालु ने कुंडल छीनने तो महिला कांस्टेबल ने मंगलसूत्र लूटने का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दो महिला कांस्टेबलों का मेडिकोलीगल कराया गया है, जबकि व्यापारी की पत्नी ने की तहरीर पर भी देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मबाजार कैथल गेट स्थित शीतला माता मंदिर पर बासोड़ा का मेला था। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उन्हें नियंत्रित करने को महिला कांस्टेबल नितिन ताहर और रोहिणी सिंह की भी ड्यूटी लगाई गई थी।

बताते हैं कि मंदिर में भीड़ अधिक थी, तभी फड़याई बाजार निवासी व्यापारी सतीश वार्ष्णेय की पत्नी डौली वार्ष्णेय भी पूजा अर्चना करने पहुंचीं। यहां महिला कांस्टेबल नितिन चाहर ने उन्हें रोक दिया। कहा लाइन में ही आइये, तो वह दूसरे गेट से अंदर जाने लगीं। इस पर महिला कांस्टेबल ने आकर यहां भी उन्हेें रोक दिया। इस पर दोनों में नोकझोंक हो गई तो महिला कांस्टेबल ने डंडा मार दिया, जिससे डौली भी भड़क गई। 


आरोप है कि, इसके बाद डौली और नितिन चाहर में मारपीट होने लगी। दोनों को गुत्थमगुत्था देख दूसरी महिला कांस्टेबल रोहिणी भी दौड़ आई और नितिन का साथ देने लगी। इसी बीच यहां मौजूद गणेश कालोनी की यशोदा पत्नी सर्वेश आदि भी डौली को बचाने दौड़ी। काफी देर के बाद दोनों महिलाओं को अलग किया गया। मारपीट में दोनों महिलाएं जख्मी हो गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed