फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   women blamed eve-teasing charge on doctor

महिला ने डाक्टर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, हंगामा

Thu, 07 Dec 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 07 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
women blamed eve-teasing charge on doctor
eve teasing
संभल जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाई लेने पहुुंची महिला ने डाक्टर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। वहां तमाम मरीज व दूसरे डाक्टर इकट्ठा हो गए। जैसे-तैसे हंगामा शांत किया गया। बाद में मामला निपटा दिया गया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार को खुजली की दवाई लेने के लिए एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। महिला का आरोप है कि शरीर पर रोग दिखाने के बहाने डाक्टर छेड़खानी करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया।
विज्ञापन


हंगामा खड़ा होने पर वहां मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुट गई। इस बीच एक आशा भी पहुंच गई। जिसे महिला ने पूरी बात बताई। तब हंगामा और बढ़ने लगा। दूसरे डाक्टर भी पहुंच गए। डाक्टरों ने आरोपी डाक्टर से जानकारी लेने के बाद मामले को निपटाने की पहल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मामला रफा दफा कर दिया गया। वहीं डाक्टर का कहना है कि महिला का पिछले काफी दिनों से इलाज चल रहा था। महिला की जो पुरानी दवाई चल रही थी, वह उसे ही लेने की बात कह रही थी। दूसरी दवाई देने को कहा तो महिला ने आरोप लगाने शुरू कर दिए। फिलहाल पुलिस तक मामला नही पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed