{"_id":"6934920ca1485b9ad0004bc3","slug":"womans-body-seized-from-ganga-ghat-murder-charge-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-129822-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा घाट से महिला का शव कब्जे में लिया, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा घाट से महिला का शव कब्जे में लिया, हत्या का आरोप
विज्ञापन
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेंडोरा में शुक्रवार की आधी रात के बाद सात माह की गर्भवती महिला मुन्नी (24) की अचानक तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। सूचना मायके वालों को दी गई। शनिवार की शाम तक मृतका के ससुराल वालों और मायके पक्ष के बीच समझौता का प्रयास होता रहा। सहमति के बाद शाम छह बजे के करीब शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ससुराल वाले बबराला थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर पहुंच गए। उसी समय मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा कर हंगामा काट दिया।
बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर के गांव खलोजपुर निवासी मृतका के चाचा हरिओम ने पुलिस को बताया कि उनकी भतीजी मुन्नी की ससुराल वालों ने शुक्रवार की आधी रात के बाद हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार करने को गंगा घाट राजघाट ले आए है। सूचना पर आई पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार करने से रुकवा दिया और शव को रजपुरा थाने ले आई, जहां से शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी निशान्त कुमार राठी का कहना है कि मृतका की मौत का सही कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।संवाद