{"_id":"6a5fda0403e28e9e6303b46c","slug":"womans-body-found-near-railway-track-identity-not-established-sambhal-news-c-204-1-chn1011-131150-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
गुन्नौर। बबराला थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के निकट मंगलवार दोपहर रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 48 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने ट्रैक किनारे महिला का शव पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और बबराला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस को महिला के शव के पास कपड़ों से भरे दो थैले मिले हैं। थैलों में केवल कपड़े थे और कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने मौके की जांच के बाद पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि आरपीएफ चौकी से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव लगभग पांच से छह घंटे पुराना लग रहा है। शव के पास मिले दो थैलों में केवल कपड़े थे। महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। पहचान होने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।