फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman strangled to death for not getting car as dowry

Sambhal News: दहेज में कार न मिलने पर महिला की गला दबाकर हत्या

Tue, 31 Oct 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 31 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman strangled to death for not getting car as dowry
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मोतीनगर निवासी सुनीता (28) की ससुरालियों ने दहेज में कार न मिलने पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटकाकर भाग गए। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के बिलारी थाना अंतर्गत गांव मुढैया राजा निवासी सुनीता पुत्री रामौतार की शादी छह वर्ष पहले हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मोतीनगर निवासी अजय के साथ हुई थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी से दहेज में कार लाने की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करते थे। बताया कि सोमवार की सुबह उन्हें दामाद ने बेटी के आत्महत्या करने की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग भाग गए और उनकी बेटी का शव कमरे में फंदे पर लटका था। हयातनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर महिला के पति अजय, ससुर कल्लू, सास पुष्पा, नंद प्रियंका और अंजलि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed