{"_id":"66454c1775bb7deda20cf3c4","slug":"woman-stopped-brother-in-laws-marriage-by-making-allegations-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-110180-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: विधवा भाभी के साथ रहने लगा देवर, मौका देखकर निकाह करने पहुंच गया, महिला ने पुलिस बुला रोक दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: विधवा भाभी के साथ रहने लगा देवर, मौका देखकर निकाह करने पहुंच गया, महिला ने पुलिस बुला रोक दी शादी
Thu, 16 May 2024 05:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 16 May 2024 05:28 AM IST
सार
भाई की मौत के बाद युवक अपनी भाभी के साथ रहने लगा। आरोप है कि भाभी के बताए बगैर वह दूसरी जगह शादी करने पहुंच गया। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना देकर उसकी शादी रुकवा दी। इससे मौके पर हंगामा मचा रहा।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बहजोई थाना क्षेत्र के एक युवक भाई की मौत के बाद परिवार की सहमति से बिना निकाह के अपनी भाभी के साथ रहने लगा। बुधवार को युवक की शादी थी, जिसकी जानकारी मायके में रह रही महिला को मिली तो उसने गुन्नौर कोतवाली में आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शादी रुकवा दी।
विज्ञापन
बहजोई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत कोरोना काल में हो गई। पति की मौत के बाद ससुराल और मायके वालों की सहमति से महिला अपने देवर के साथ रहने लगी। पहले पति से महिला के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका पति छह दिन पहले उसे बहन की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसके घर छोड़ आया। आज उसे जानकारी मिली कि युवक दूसरी शादी कर रहा है। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बरात आयी थी। महिला तुरंत कोतवाली पहुंची और शादी रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन
जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। यहां लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच गए। महिला ने कोतवाली में ससुराल पक्ष और युवक पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही कहा कि दहेज के लिए उसका पति दूसरी शादी कर रहा है।
देरशाम लड़का और लड़की पक्ष में समझौता हो गया। यहां लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को शादी में खर्च हुए पैसे वापस कर दिए। जिसके बाद बरात बिना निकाह के वापस लौट गई।