फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman sleeping in courtyard dies under suspicious circumstances

बरामदे में सो रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman sleeping in courtyard dies under suspicious circumstances
बनियाठेर/नरौली। बनियाठेर के गांव में बरामदे में सो रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की बहू के रात में जागने पर घटना का पता चला। महिला के गले पर नाखून के निशान हैं। मृतका के बेटे ने अज्ञात व्यक्ति पर घर में घुसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव औरगपुर सिलैटा की मडै़या निवासी कैलादेवी अपने बेटे व बहू के साथ रहती थी तथा उसका पति संभल क्षेत्र के गांव ऐंजरा में एक फार्म हाउस पर रहता है। रविवार की रात केलादेवी बरामदे में सो रही थी। उसकी बहू शांति कमरे में व बेटा महेश छत पर सो रहा था। रात में शांति देवी जाग गई।
विज्ञापन

बाहर से कमरा बंद होने पर उसने शोर मचा दिया। महेश ने नीचे कमरे का कुंडा खोलकर शांति देवी को बाहर निकाला। बरामदे में देखा तो महेश की मां केलादेवी मृत अवस्था में पड़ी थी। शोर सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। रात में ही पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। मृतका के बेटे महेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर घर मेें घुस आया और उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में 112 नंबर पर दी थी चोरी की सूचना
रात में मृतका केलादेवी की मौत हो गई थी। दिनेश ने रात में ही 112 नंबर पर फोन पर पुलिस को घर में चोर घुस आने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला मृत अवस्था में मिली।
सास- बहू में रहता था मनमुटाव
ग्रामीणों ने बताया कि सास बहू में मनमुटाव रहता था। मृत महिला गांव में रो रोकर ग्रामीणों को अपनी आपबीती सुनाती थी। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रविवार की शाम भी दोनों में कहासुनी हुई थी। रात को करीब एक बजे शोर शराब होने पर ग्रामीणों की नींद खुली थी। मृतका का दूसरा बेटा दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है।

महिला की मौत के मामले में बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। रविंद्र सिंह, थानाध्यक्ष बनियाठेर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed