फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman going back after tying rakhi to brother dies in road accident

बाइक सवार दंपति को कैंटर ने रौंदा, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman going back after tying rakhi to brother dies in road accident
संभल। बाइक सवार दंपती को चौधरी सराय में कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। वहीं, उनकी पांच वर्षीय बेटी के सिर में चोट आई है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शेरखां सराय निवासी रीनू का विवाह बुलंदशहर के हतामपुर निवासी सुभाष के साथ हुआ था। उनकी पांच साल की एक बेटी है। रक्षाबंधन पर वह अपने पति सुभाष के साथ भाई को राखी बांधने के लिए संभल आईं थीं। सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे वह बुलंदशहर के लिए घर से निकल पड़े।
विज्ञापन

चौधरी सराय में हसनपुर रोड पर कैंटर ने बाइक को सामने से रौंद दिया। हादसे में बाइक पर सवार रीनू और उनके पति सुभाष व बेटी घायल हो गए। घायल रीनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस पहुंची तो कैंटर चालक को पकड़ लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर और गाड़ी संख्या के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed