फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman given triple talaq for dowry, report on four

Sambhal News: दहेज के लिए महिला को दिया तीन तलाक, चार पर रिपोर्ट

Tue, 01 Apr 2025 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 01 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman given triple talaq for dowry, report on four
गुन्नौर। दहेज की मांग पूरी न होने पर रजपुरा थाने के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने तहरीर देकर पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डुप्टा कला निवासी आरिफ जिया के साथ हुई थी। शादी में पीड़िता के पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग एक कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। लेकिन पीड़िता के पिता ने कर्ज में डूबे होने की बात कहकर और दहेज देने की मांग को पूरा करने से मना कर दिया। जिसे सुनकर पति, देवर अरशद जिया व ननद मुर्शिदा और सास शमीम बानो ने पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन उसका पति शराब पीकर घर आता और दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करता। दस मार्च की सुबह नौ बजे उसका पति, देवर, ननद और सास ने पीड़िता को बुरी तरह से मारापीटा। पति ने तीन तलाक देकर दोनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चाराें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article