फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman gets 10 years' imprisonment for dowry death

Sambhal News: दहेज हत्या में महिला को 10 साल की कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Woman gets 10 years' imprisonment for dowry death
चंदौसी(संभल)। न्यायालय ने थाना संभल क्षेत्र के वर्ष 2020 के दहेज हत्या के मामले में महिला को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष का कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में हुई।
विज्ञापन

संभल कोतवाली क्षेत्र तहरीर महरूल द्वारा कोतवाली संभल पुलिस को दी गई थी। इसमें महरूल ने बताया कि उनकी पुत्री महक को उसकी देवरानी फिरदौस ने बहला फुसला कर अपने भतीजे फरमान के साथ एक वर्ष पहले भगवाकर शादी करवा दी थी। देवरानी मकान के बंटवारे को लेकर उसके परिवार ने रंजिश रखती थी। तीन माह पहले फरमान ने दो लाख रुपये की मांग करते हुए उसकी पुत्री महक को घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

तब से ही पुत्री देवरानी फिरदौस जहां के घर रह रही थी। फिरदौस ने कई बार महरूल से कहा कि वह शादी में तीन-चार लाख रुपये खर्च करती इसलिए वह अपने दामाद फरमान को दो लाख रुपये दे दे। महरूल ने साफ इन्कार कर दिया था। तब से फिरदौस और फरमान उसकी पुत्री को परेशान करने लगे। 13-14 जून 2020 की रात पुत्री ने उन्हे फोन किया, कहा कि फरमान और फिरदौस उससे झगड़ा कर रहे थे। सुबह फिरदौस ने बताया कि उनकी पुत्री महक मरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरूल ने कहा कि उसे शक है कि उसकी पुत्री को फरमान और फिरदौस ने मारा है। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में फरमान और फिरदौस के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

अभियोजन पक्ष से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरिओम प्रकाश उर्फ हरीश सैनी ने साक्ष्यों के आधार पर दलीलें पेश कीं। मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने फिरदौस को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। जबकि पति फरमान को साक्ष्यों के अभाव में दोष मुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed