{"_id":"60f5d9318ebc3e7352231d4c","slug":"woman-dies-in-road-accident-chandausi-news-mbd3963151187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरी महिला, मौत
विज्ञापन
जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव साधुमणि के पास पति के साथ जा रही महिला अचानक झटका लगने पर बाइक से गिर गई और उसकी मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के महिला के शव को अपने साथ ले गए।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के बझांगी गांव के रहने वाले रेशम पाल सिंह यादव पत्नी बृजेश कुमारी (30) को पड़ोसी गांव काशीपुर में चूड़ी पहनाने के लिए बाइक से जा रहा था। काशीपुर से पहले साधुमणि लिंक मार्ग पर संतुलन बिगड़ने पर बृजेश कुमारी अचानक से बाइक से नीचे गिर गईं।
पत्नी को बाइक से नीचे गिरने पर रेशम पाल ने घायल अवस्था में उसे बाइक पर बिठाकर काशीपुर गांव में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। वहां से परिजन उसे सीएचसी जुनावई ले गए। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन महिला का शव बिना कार्रवाई कराए ही घर वापस ले गए।