फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies after roof and wall of mud house collapses

Sambhal News: कच्चे मकान की छत और दीवार गिरने से महिला की मौत

Sat, 03 Feb 2024 03:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 03 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after roof and wall of mud house collapses
चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली में बारिश के बाद बृहस्पतिवार की रात कच्चे मकान की छत व दीवार गिर गई। जिसमें नथिया देवी (60) की मौत हो गई। सुबह लोगों ने मलबा देखा और शव को बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन

जिला रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव जसतपुर निवासी नथिया देवी चंदौसी क्षेत्र के गांव करेली मायके में रहती थी। उसका कोई भाई नहीं था। काफी समय से नथिया देवी गांव में अपने मायके में अकेली रहती थी। बृहस्पतिवार की रात वह अपने कच्चे मकान में सो रही थी। रात को कच्चे मकान की छत व दीवार गिर गई, जिससे कमरे में सो रही महिला मलबे में दब गई। रात में किस समय छत गिरी इसकी किसी ग्रामीण को जानकारी नहीं है। सुबह में ग्रामीणों ने मकान का मलबा देखा, तो महिला के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आनन फानन में मलबा हटाया और महिला को बाहर निकाला। इससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के बेटे को हादसे की सूचना दी गई। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। महिला की मौत से परिवार का माहौल गमगीन है। ग्रामीणों ने बताया कि उसका बेटा हरिओम जसतपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। महिला की दो बेटियां ऊषा और कृष्णा की शादी हो चुकी है। बेटा व उसकी बहू नथिया देवी से मिलने आते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed