फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman died after operation

Sambhal News: अपंजीकृत नर्सिंग होम में झोलाछाप ने किया रसौली का ऑपरेशन, की मौत

Fri, 11 Aug 2023 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 11 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
woman died after operation
गुन्नौर (संभल)। तहसील रोड पर अपंजीकृत नर्सिंग होम में इलाज को आई महिला का झोलाछाप ने रसौली का ऑपरेशन कर दिया। हालत बिगड़ने पर रात को अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार की देररात लौटे परिजनों ने नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रात में नोडल अधिकारी डॉ. विरास यादव ने नर्सिंग होम को सील कर दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला थाने वाली पुलिया निवासी कमलेश देवी (45) के पेट में रसौली थी। वह उपचार कराने के लिए परिजनों के साथ रविवार को गुन्नौर के तहसील रोड पर लक्ष्मी हेल्थ केयर पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि वहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी रसौली का उपचार करने के लिए उसका ऑपरेशन कर दिया और घर भेज दिया था। बुधवार को हालत बिगड़ने पर दोबारा उन्हें नर्सिंग होम लाया गया। महिला की हालत खराब होने पर उसे उपचार के लिये अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ में बुधवार देर शाम महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। देर रात महिला के शव को लेकर परिजन निजी चिकित्सक के नर्सिंग होम पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए चिकित्सक पर गलत उपचार करके महिला की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर नोडल अधिकारी विरास यादव मौके पर पहुंच गए। प्रकरण में संज्ञान लेते हुए अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed