फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Will take account of the money imposed on Adani's companies: Sachin

अदाणी की कंपनियों पर लगने वाले रुपयों का लेंगे हिसाब : सचिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Will take account of the money imposed on Adani's companies: Sachin
संभल। चंदौसी रोड पर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें कांग्रेेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अदाणी के खाते में 20000 करोड़ रुपये कैसे आए। इन सवालों के जवाब न तो भाजपा के नेता दे रहे हैं न ही प्रधानमंत्री कुछ बोल रहे हैं। बल्कि कहा जा रहा है कि अदाणी पर हमला भारत पर हमला है और इस मुद्दे का लगातार दूसरी दिशा में जाने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है। जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि आज भाजपा सरकार द्वारा इसी प्रकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिला है। सेल कंपनियां किसकी थी और जब कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे थे और जब 60% तक गिर गया तब हमारे एसबीआई और एलआईसी के पैसे किसके आदेश पर अदाणी की कंपनियों पर लगाए जा रहे हैं। यह बड़े सवाल हैं जिनका जवाब हम आपके माध्यम से भाजपा सरकार से लेना चाहते हैं । इसमें सत्यवीर सिंह, आकिल सैफी, मोहम्मद जान, अंजार, साजिद अली, रिफाकत अली, बिलाल, मोहम्मद खालिद, रिवान अहमद, साबिर अली आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed