फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wife adamant on going to in-laws house with husband only after bringing back dowry

Sambhal News: बेचे गए दहेज का सामान वापस लाने के बाद ही पति के साथ ससुराल जाने पर अड़ी पत्नी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Wife adamant on going to in-laws house with husband only after bringing back dowry
बहजोई। बेचा हुआ सामान वापस लाने के बाद ही पति के साथ ससुराल जाने की जिद पर महिला अड़ी रही। वहीं पति ने पैर के इलाज के लिए मजबूरी में शादी में मिला सामान बेचने की बात कही। काउंसलरों के समझाने के बाद भी जब महिला नहीं मानी, तो मामले की सुनवाई को अगली तारीख दी गई। मौका था रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार सुलह समझौता केंद्र पर पति-पत्नी में हुए विवाद का लेकर हो रही काउंसलिंग का।
विज्ञापन

शनिवार को काउंसलिंग के दौरान काउंसलर लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट ने बताया कि गुन्नौर क्षेत्र के एक मामले की काउंसलिंग के बाद सामने आया कि बीते दिनों महिला पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई कि उसके पति की ओर से दहेज की मांग की जा रही है। पूरे मामले में काउंसलिंग करने के बाद सामने आया कि पत्नी बीते करीब चार माह से अपने मायके में सिर्फ इसलिए रह रही थी कि शादी में दिए गए सामान को पति ने बेच लिया था। इसमें पति का कहना था कि शादी में मिले सामान को बेचकर उसने पैर का इलाज करा लिया। इस पर पत्नी का कहना था कि जब तक बेचा गया सामान वापस नहीं आता। वह अपने पति के साथ नहीं रहेगी। सामान वापस आते ही वह पति के साथ ससुराल चली जाएगी। काउंसलर ने बताया कि महिला को काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर मामले की सुनवाई के लिए पति-पत्नी को अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed