{"_id":"668b32b47bce58515a09afe9","slug":"when-the-picture-of-the-pothole-went-viral-on-social-media-the-municipality-got-the-pothole-filled-at-night-itself-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-112067-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सोशल मीडिया पर गड्ढाें की तस्वीर वायरल हुई तो पालिका ने रात में ही गड्ढे भरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सोशल मीडिया पर गड्ढाें की तस्वीर वायरल हुई तो पालिका ने रात में ही गड्ढे भरवाए
Mon, 08 Jul 2024 05:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका क्षेत्र में संभल-बहजोई मार्ग पर गहरे और बड़े गड्ढे हर समय हादसाें को दावत दे रहे हैं। रविवार को किसी ने इन फोटो की तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह तस्वीर वायरल होते ही नगर पालिका के जिम्मेदार चेत गए और रात में ही कर्मचारियों को लगाकर गड्ढे भरवाए गए हैं।
दरअसल संभल में हल्लू सराय, चौधरी सराय, मोहल्ला नाला में सड़क पर बने गड्डे लगातार बारिश होने से गहरे और बड़े हो गए हैं। गड्डों में बारिश का पानी भरने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। रविवार को किसी ने इन गड्डों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन की नींद टूटी और रात में गड्डों को भरवाने का काम शुरू करा दिया। नगर पालिका के ईओ ने बताया कि गड्ढे भरवा दिए गए हैं। जिससे हादसे न हो सके। संवाद