{"_id":"67c751fa922a2d6ac10cbb1b","slug":"when-the-body-of-the-young-man-reached-home-there-was-a-lot-of-crying-and-mourning-in-the-village-sambhal-news-c-204-1-chn1003-118132-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवक का शव घर पहुंचने पर मची चीख पुकार, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवक का शव घर पहुंचने पर मची चीख पुकार, गांव में छाया मातम
Wed, 05 Mar 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर। गांव गंगावास निवासी कैलाश (25) पुत्र कोमिल की जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव वस्तोईया में बहन का रिश्ता कर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार की शाम को कैलाश का शव गांव आया तो परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। जवान मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
मृतक के पिता कोमिल ने बताया कैलाश की शादी दो साल पहले हुई हुई थी। उसके पास एक माह की बच्ची है। बताया कि छह माह पहले हत्यारोपी हमारे गांव में गाजियाबाद से लड़की भगाकर लाया था। जब गाजियाबाद की पुलिस आई तो वह मौके से भाग गया लेकिन पुलिस बेटे कैलाश को पकड़ कर ले गई। किसी तरह पुलिस को लड़की बरामद कराई, तब मेरा बेटा छूट कर आया।
इसी बात को लेकर हत्यारोपी के बहनोई से एक माह पहले कहासुनी भी हुई थी। लेकिन कैलाश को यह नहीं पता था कि जहां अपनी बहन का रिश्ता करने जा रहा है। उसी गांव में उसकी मौत की बजह बन जाएगी। ये बात उसके पिता बताते हुए रोने लगे। जब शाम को कैलाश का शव गांव आया तो काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। देर शाम गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पत्नी नीतू रो-रोकर बुराहाल है।